मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित | Mind Question In Hindi

आज के इस लेख में हम आपके लिए Mind Question In Hindi टॉप 35+ मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित लेकर आए हैं। जिन्हें पढ़कर आप अपने दिमाग के सोचने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं। और हम उम्मीद करते है की आपको ये मजेदार पहेलियां जरूर पसंद आएगी तो आप इन सभी 35+ मजेदार पहेलियाँ को अंत तक जरुर पढ़े।

मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित | Mind Question In Hindi

Mind Question In Hindi | हिंदी पहेली उत्तर सहित

पहेली. 1 – वह कौन है जो नीम और करेले से भी कड़वा होता है?
उत्तर – सच

पहेली. 2 – ऐसा कौन सा सवाल है जिसका जवाब हर वक्त बदलता रहता है ?
उत्तर – टाइम क्या हुआ है

पहेली. 3 – ऐसी कौन सी चीज है , जो हमेशा ऊपर जाती है , कभी नीचे नहीं आती
उत्तर – उम्र

पहेली. 4 – एक फूल यहां खिला , एक खिला कोलकाता , अजब अजूबा हमने देखा, पत्ते के ऊपर पत्ता।
उत्तर – पत्ता गोभी

पहेली. 5 – ऐसी कौन सी चीज है , जिसे हम देख तो सकते हैं , पर छू नहीं सकते !
उत्तर – परछाई

पहेली. 6 – ऐसी कौन सी चीज है , जिसे लोग पीने के लिए मना करते हैं , क्योंकि वह बहुत खराब है , फिर भी लोग उसे पीते हैं बताओ क्या ?
उत्तर – गुस्सा

पहेली. 7 – अगर प्यास लगे तो पी सकते हैं , भूख लगे तो खा सकते हैं, ठंड लगे तो जला सकते हैं , बोलो जल्दी मेरा नाम
उत्तर – नारियल

पहेली. 8 – ऐसी कौन सी चीज है , जो समुद्र में पैदा होती है और रहती हमारे घर में है !
उत्तर – नमक

पहेली. 9 – ऐसी कौन सी चीज है , जिसे भगवान ने आगे से और इंसान ने पीछे से बनाई है ।
उत्तर – बैलगाड़ी

पहेली. 10 – ऐसी कौन सी चीज है , जिसे आप दिनभर उठाते और रखते हैं | जिसके बिना आप कहीं भी नहीं जा सकते ?
उत्तर – इंसान के पैर

पहेली. 11 – ऐसी कौन सी चीज है , जो हमेशा आता है लेकिन पहुंचता कभी नहीं?
उत्तर – आने वाला कल

पहेली. 12 – वह क्या है ? जो दिखता तो नहीं पर होता सबसे काला है ।
उत्तर – कलंक

पहेली. 13 – दो अक्षर का ऐसा कौन सा शब्द है ? जिसे उल्टा करो तो वजन का माप है , और सीधा करो तो सब्जी का नाम !
उत्तर – किलो ( लोकी )

पहेली. 14 – ऐसी कौन सी चीज है , जिसे आधा खाने पर भी वह पूरी रहती है
उत्तर – पूरी

पहेली. 15 – ऐसी कौन सी चीज है , जो फटने पर आवाज नहीं करती?
उत्तर – दूध

पहेली. 16 – रंग हरा है , मुंह में थाली , गले में हार है , शान निराली ! बताओ क्या है ?
उत्तर – तोता

पहेली. 17 – दो अक्षर का मेरा नाम मेरे बिन न चलता काम रंगहीन हूँ स्वादहीन हूँ हरदम आता हूँ मैं काम
उत्तर – पानी

पहेली. 18 – ऐसा कौन सा फल है जो कच्चा होने पर मीठा लगता है और पकने पर खट्टा|
उत्तर – अनानास

पहेली. 19 – मजेदार पहेली: काला घोड़ा, सफेद सवारी, एक उतरा तो दूसरे की बारी ।
उत्तर – तवा और रोटी

पहेली. 20 – ऐसा कौन सा फल है , जिसके पेट में दांत होते हैं ।
उत्तर – अनार

पहेली. 21 – दो अक्षर का ऐसा कौन सा शब्द है ? जिसे उल्टा करो तो वजन का माप है , और सीधा करो तो सब्जी का नाम !
उत्तर – किलो ( लोकी )

पहेली. 22 – ऐसी कौन सी चीज है , जो आदमी छुपा कर और औरत दिखा कर चलती है ।
उत्तर – पर्स

पहेली. 23 – ऐसी कौन सी चीज है , जो हमारे जागने पर ऊपर रहती है , सोते ही गिर जाती है?
उत्तर – आंखों की पलकें

पहेली. 24 – वह क्या है जो आपके सोते ही नीचे गिर जाती है और उठते ही वह भी उठ जाती है?
उत्तर – आपकी पलकें

पहेली. 25 – बताइए ऐसी कौन सी जगह है ? जहां 100 लोग जाते हैं , तो वहां से 101 लोग वापस आते हैं
उत्तर – शादी में बारात लेकर

पहेली. 26 – वह क्या चीज है ? जिसे आप एक बार खाने पर दोबारा नहीं खाना चाहते , फिर भी आप उसे खाते हैं ।
उत्तर – धोखा

पहेली. 27 – हाथी फरवरी के बजाय जनवरी में ज्यादा पानी क्यों पीता है?
उत्तर – जनवरी में ज्यादा दिन होते है

पहेली. 28 – ऐसी चीज बताओ जो तुम्हारी है लेकिन उसे दूसरे इस्तेमाल करते हैं?
उत्तर – तुम्हारा नाम

पहेली. 29 – छोटी सी गली लकड़ी से भरी बताओ क्या ?
उत्तर – माचिस

पहेली. 30 – पानी का मटका, पेड़ पर लटका, हवा हो या झटका, उसको नहीं पटका
उत्तर – टमाटर

पहेली. 31 – ऐसी कौन सी चीज है , जिसे काटने पर लोग गाना गाते हैं
उत्तर – केक

पहेली. 32 – ऐसी कौन सी चीज है , जिसे हम ब्रेकफास्ट में नहीं खा सकते !
उत्तर – डिनर

पहेली. 33 – आधा सेब किस तरह दिखता है ?
उत्तर – दूसरे आधे सेब की तरह

पहेली. 34 – बताइए ऐसी कौन सी चीज है ? जिसे हम काटते हैं , पीसते हैं , बांटते हैं , पर खाते नहीं ।
उत्तर – ताश के पत्ते

पहेली. 35 – ऐसा कौन सा फल है ? जो होता तो मीठा है , लेकिन उसे खा नहीं सकते ।
उत्तर – मेहनत का फल

हम उम्मीद करते है की आपको Majedar Paheliyan with Answer जरूर पसंद आए होंगे कृपया आप हमें कमेंट करके जरूर बताये और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

ये भी पढ़े

Leave a Comment