आज के इस लेख में आपके लिए Tongue Twisters in Hindi बहुत ही मज़ेदार जीभ को घूमा देने वाले टंग ट्विस्टर्स लेकर आए है ऐसे टंग ट्विस्टर जो आपकी जुबान सही कर दे, टंग ट्विस्टर वाक्य देखने में लगता है की इसे बोलना काफी आसान होगा लेकिन यह बोलने में थोड़े कठिन होते है यदि आप कुछ शब्द प्रयास करना चाहते हैं जिनसे आपकी जीभ की प्रैक्टिस हो जाये तो इन शब्दों का निरंतर प्रयास कीजिए।

“कच्चा पापड़, पक्का पापड़ !” पांच बार लगातार बोलकर देखिये क्या आप इसे बिना अटके बोल सकते हैं? शायद ही आप इसे लगातार सही सही नहीं बोल पाएंगे इसमें कहीं न कहीं कन्फ्यूजन जरुर आएगा। पहले आप जान लीजिये कि इनको बोलने के फायदे क्या होते हैं। ये हमारे कठिन अक्षरों के उच्चारण को शुद्ध करने में भी बहुत मददगार साबित होते हैं।
Tongue Twisters in Hindi | ऐसे टंग ट्विस्टर जो आपकी जुबान सही कर दे
1. कच्चा पापड़, पक्का पापड़। पक्का पापड़ कच्चा पापड़!
2. पके पेड़ पर पका पपीता, पका पेड़ या पका पपीता, पके पेड़ को पकड़े पिंकू, पिंकू पकड़े पका पपीता!
3. डाली डाली पे नज़र डाली, किसी ने अच्छी डाली, किसी ने बुरी डाली| जिस डाली पे मैंने नज़र डाली वो ही डाली किसी ने तोड़ डाली!
4. जो जो को खोजो खोजो जोजो को जो जोजो को ना खोजो तो खो जाए जो जो!
5. कच्चा कद्दू, पक्का कद्दू, पक्का कद्दू, कच्चा कद्दू
6. समझ समझ के समझ को समझो, समझ समझना भी एक समझ है!
7. आचार का कचरा ,कचरे के डिब्बे मेँ. कचरे के डिब्बे मेँ आचार का कचरा।
8. चंदू के चाचा ने चंदू की चाची को चांदनी रात में चांदी के चमच्च से चटनी चटाई!
9. लपक बबुलिया लपक, अब ना लपकबे तो लपकबे कब!
10. पानी में पकोड़ी कचोड़ी की चटोरी।
11. चार चोर चार छाते में चार अचार चाटे चाट-चाट कर चार छाता चोर चुराकर भागे!
12. ऊंट ऊंचा, ऊंट की पीठ ऊंची. ऊंची पूंछ ऊंट की!
13. चाचा के चौड़े चबूतरे पर चील ने चूहे को चोंच से चबा डाला!
14. कच्ची रोटी खाके रोती, रोटी खाके कच्ची रोती!
15. पीतल के पतीले में पीला पपीता!
16. नीली रेल लाल रेल नीली रेल लाल रेल!
17. मत हँस हँस मत, मत फंस फंस मत
18. ले नियम दे नियम दे नियम ले नियम!
19. कच्चा कचरा, पक्का चकरा!
20. चार कचौड़ी कच्चे चाचा, चार कचौड़ी पक्के। पक्की कचौड़ी कच्चे चाचा, कच्ची कचौड़ी पक्के।
Short Tongue Twisters in Hindi for Kids
- समझ समझ के समझ को समझो
- छल्ले में छल्ला छज्जे पे चच्चा।
- पीतल के पतीले मे पका पपीता पीला पीला।
- नदी किनारे किराने की दुकान
- कच्चा पापड़ पक्का पापड़
- टेची में कैंची टेची पे कैंची।
Funny Tongue Twisters in Hindi for Students
- जो जो को खोजो खोजो जोजो को, जो जोजो को ना खोजो तो खो जाए जोजो।
- ले नियम दे नियम दे नियम ले नियम।
- कच्चा पापड़ पक्का पापड़।
- पके पेड़ पर पका पपीता, पका पेड़ या पका पपीता, पके पेड़ को पकडे पिंकू, पिंकू पकडे पका पपीता।
- चाचा के चौड़े चबूतरे पर चील ने चूहे को चोंच से चबा डाला।
- पानी में पकोड़ी कचोड़ी की चटोरी।
हम उम्मीद करते है की आपको जीभ घुमा देने वाले टंग ट्विस्टर जरूर पसंद आए होंगे कृपया आप हमें कमेंट करके जरूर बताये और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
ये भी पढ़े